भोपाल नयी दिल्ली , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

डाॅ यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया।

इस भेंट के बाद डॉ यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष को बहुत अच्छे से मना रही है। इसके लिए लगभग 16 विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं। ऐसे सभी कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री श्री मोदी से विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन सभी कार्यों पर सरकार को बेहतर तरीके से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है। आने वाले समय में इसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित