भोपाल सागर , मार्च 25 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों के बाड़े का भूमिपूजन करेंगे।

इसके साथ ही वे नौरादेही में कछुओं को भी विमुक्त करेंगे।

इसके पहले डॉ यादव भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जबलपुर के रास्ते सागर आएंगे। सागर में वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शाम को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

डॉ यादव ने आज सुबह अपने जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिव्यांग बच्चों से भेंट की और उन्हें विभिन्न उपहार वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित