यादगीर , अगस्त 05 -- कर्नाटक में यादगीर जिले के कडेचूर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में ज़हरीली गैस के रिसाव से तीन श्रमिकों की मौत हो गयी और दो अन्य की हालत गंभीर है।

इस घटना से पीड़ितों के परिवारों में दुख और गुस्सा है। पीड़ित पड़ोसी राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक थे और फैक्ट्री के अंदर ज़हरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे। उन्हें बचाने की कोशिशों के बावजूद तीन श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित हेमंत और शिवकुमार को रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित