नयी दिल्ली , मई 01 -- पश्चिम एशिया संकट के बीच अप्रैल में भी सालाना आधार पर यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।

यात्री वाहनों में कार, वैन और उपयोगी वाहन आते हैं। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री में अप्रैल में 33 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 2,39,646 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। इसमें घरेलू बिक्री में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,91,122 इकाई पर पहुंच गयी। इसके अलावा उसने भारत में दूसरी कंपनी के भी 8,470 वाहन बेचे।

मारुति सुजुकी का निर्यात 40,054 इकाई रहा जो अप्रैल 2025 की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की यात्री वाहनों की कुल बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी और 59,701 इकाई रही। इसमें घरेलू बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 59 हजार पर और निर्यात 111 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 701 इकाई पर रही। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 72 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 9,150 इकाई हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित