मैहर , जून 16 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात एक निजी यात्री बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना नादन देहात थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के निकट हुई। रीवा से नागपुर जा रही एक निजी यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया।

दुर्घटना में राजकिशोर कुशवाहा (50) और उनके पुत्र आकाश कुशवाहा (19) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया है कि दोनों मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित