जयपुर , अप्रैल 18 -- रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जायेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06273, मैसूरू-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20 एवं 27 अप्रल को (02 ट्रिप) मैसूरू से सोमवार को 20.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 23.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06274, जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 30 अप्रैल को (02 ट्रिप) जोधपुर से गुरूवार को 16.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 18.00 बजे मैसूरू पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मे मंड्या, कैंगेरि, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, *रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, मारवाड जं. पाली मारवाड एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में एक द्वितीय वातानुकूलित, तीन तृतीय वातानुकूलित,10 द्वितीय शयनयान एवं छह साधारण श्रेणी सहित 22 डिब्बे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित