भीलवाड़ा , जून 11 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार को यातायात थाना पुलिस ने थाने के बाहर विशेष नाकेबंदी करके नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
यातायात पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से उन कारों को निशाना बनाया जिन पर काले शीशे लगे हुए थे। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों और नंबर प्लेट या आपत्तिजनक नारे लिखवाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी। नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम ने हर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी सघन जांच की।
यातायात थाना प्रभारी बाबू लाल टेपण ने कहा कि सड़क सुरक्षा और शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित