भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर बढ़ती यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान के तहत 125 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान किए।

यातायात पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहा मंडी, नई सड़क, लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र का बाजार, जिला अस्पताल के पास और गणेश मंदिर जैसे व्यस्त इलाकों में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित