प्रताप गढ़ , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहतशनिवार को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 741 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई।
पुलिस सूत्रों से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने , मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलाते पाए गए 71 वाहनों से 5,10,000/- (पांच लाख दस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित