यरूशलम , मार्च 31 -- इजरायल की राजधानी यरूशलम में कम से कम 10 धमाकों की गूंज सुनी गई है।

एजेंसी फ़्रांस-प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने इससे पहले कहा था कि उसने ईरान से दागी गयी मिसाइल का पता लगाया है और हवाई सुरक्षा प्रणालियाँ उन्हें रोक रही हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और देश के कई हिस्सों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इज़रायली क्षेत्र पर हमलों के साथ ही पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित