उत्तरकाशी , मई, 24 -- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने उत्तरकाशी दौरे के दूसरे दिन रविवार को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रार्थना की।

मुख्य चुनाव आयुक्त प्रातःकाल खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यमुनोत्री धाम पहुंचे और मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश के नागरिकों के कल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए विशेष प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित