नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने छठ महापर्व से पहले यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार सफाई के नाम पर प्रचार और दिखावे में जुटी है, जबकि यमुना के प्रदूषण में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित