जयपुर , जून 29 -- राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी और सांसद डॉ सतीश पूनियां ने यमुना जल समझौते को शेखावाटी के भविष्य के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है और कहा है कि यह निर्णय विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
डॉ पूनियां ने यमुना जल समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया में सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच के मार्गदर्शन में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर कर शेखावाटी क्षेत्र को यह सौगात दी है।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता शेखावाटी अंचल के लोगों के लिए भविष्य में पेयजल की नयी उम्मीद लेकर आया है और यह निर्णय विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित