ग्रेटर नोएडा , मई 18 -- उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र सेक्टर 29 के तिरथली गांव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों के आरक्षण पत्र निर्गत कर दिए हैं।
सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा जानकारी साझा की गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि, अपने हाथों से गांव के किसान वीरेंद्र कुमार को उनका आरक्षण पत्र प्रदान किया।
इसके साथ ही 588 अन्य किसानों के आरक्षण पत्र भूलेख विभाग द्वारा डाक के माध्यम से उनके पते पर भेज दिए गए हैं। प्राधिकरण ने बताया कि यह आरक्षण पत्र सेक्टर 29 में आगामी अपरेल पार्क के विकास कार्यों के लिए निर्गत किए गए हैं। यह कदम किसानों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा, "हमारा उद्देश्य किसानों को उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें उनके भूखंडों पर भौतिक कब्जा प्रदान करना है। प्राधिकरण शीघ्र ही इन सभी भूखंडों का विकास कार्य पूरा कर किसानों को भौतिक कब्जा उपलब्ध कराएगा।"यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यह पहल न केवल किसानों के हित में है, बल्कि सेक्टर 29 में अपरेल पार्क के विकास को भी गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित