बारां , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के कोटा में शनिवार को आयोजित यंगाथॉन 3.0 'रन फॉर एजुकेशन' में बारां रनर्स क्लब के 37 धावकों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर दौड़ में अनिता अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल करके बारां का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में 5 और 10 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई थीं। दस किलोमीटर दौड़ में अनिता अग्रवाल ने एक घंटा सात मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी करके पहला स्थान प्राप्त किया।
रन फॉर एजुकेशन का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित