भोपाल , फरवरी 23 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के भोपाल आगमन को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने घबराहट का आरोप लगाया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके स्वागत और किसान महाचौपाल के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर हटवाए गए हैं।
जारी बयान में कहा गया कि कमिश्नर और कलेक्टर के माध्यम से होर्डिंग एजेंसियों को धमकाकर कांग्रेस की प्रचार सामग्री हटवाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस प्रकार के दमनात्मक कदमों से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और पार्टी किसानों तथा आम जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित