प्रयागराज , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र में मड़ौका में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना आज शाम करीब 4:30 बजे मड़ौका स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के समीप उनके कार्यालय के अंदर हुई। मृतक को कनपटी पर सटाकर पिस्टल से गोली मारी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का एक खाली खोखा बरामद किया है। मौके पर प्रॉपर्टी डीलर की बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेवा पुरवा निवासी अजहरुद्दीन पुत्र स्व. बुद्ध उर्फ अजहर के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव मौके पर खुद मौजूद डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले लोगों की शिनाख्त में जुट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित