श्रीगंगानगर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने 'म्यूल हंटर' अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि श्रीगंगानगर के थाना साइबर श्रीगंगानगर के दल ने इंडियन बैंक के एक खाताधारक सुखदेवसिंह के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

साइबर थाना पुलिस के अनुसार खाताधारक सुखदेवसिंह ने अपना बैंक खाता साइबर ठगी करने वालों को दे दिया जिन्होंने द फर्जी निवेश, टास्क-बेस्ड स्कीम और टेलीग्राम ऐप के जरिए होने वाली धोखाधड़ी में पहली परत के रूप में उसका इस्तेमाल किया। जांच करने पर पाया गया कि विभिन्न राज्यों से दर्ज छह साइबर शिकायतों में कुल एक करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई, जिनमें से तीन लाख 20 हजार 639 रुपये सीधे सुखदेवसिंह के इस खाते में स्थानांतरित किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध एवं तकनीकी सेवाएं) द्वारा द्वारा 27 मार्च को आदेश देने पर श्री गंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने 31 मार्च को म्यूल हंटर का गठन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित