पिथौरागढ़ , अगस्त 25 -- म्यूल अकाउंट के जरिये करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी प्रियांशु कुमार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय ने भी राहत नहीं मिली है। अदालत ने आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व कोतवाली बेरीनाग पुलिस एवं साइबर सेल पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम ने म्यूल अकाउंट के जरिये कई लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों पवन कुमार व प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद प्रियांशु कुमार ने जिला एवं सत्र न्यायालय, पिथौरागढ़ में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

मामले के तथ्यों, पुलिस विवेचना एवं साक्ष्यों के अवलोकन के बाद न्यायालय ने यह प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित