, Sept. 19 -- श्री नंदा ने कहा कि भारत को बांग्लादेश के साथ 'बड़े भाई' वाली छवि के बजाय एक जिम्मेदार और सहयोगी बड़े भाई के रूप में संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी बात और अपनी छवि को लेकर जनमत तथा धारणा के स्तर पर भी सक्रिय रहना होगा।

व्याख्यान के विषय की शुरुआत करते हुए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि बिहार लोक भवन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और जानकारीपूर्ण चर्चा के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वी मोर्चे को केवल मौजूदा घटनाओं के संदर्भ में नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक सोच और व्यापक दृष्टिकोण के साथ समझने की जरूरत है।

इससे पहले राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार लोक भवन बौद्धिक संवाद, सार्थक चर्चा और गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित