हैदराबाद , अक्टूबर 26 -- मौसम विज्ञान केंद्र ने तेलंगाना में 28 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के अनुमान को देखते हुए सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया।

केन्द्र ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया कि 27, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

रिपोर्ट में 27 अक्टूबर और एक नवंबर को तेलंगाना के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। सत्ताइस से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में मौसम शुष्क रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित