मुंबई , जुलाई 05 -- मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने सोमवार, 6 जुलाई को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और महानगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
यह निर्णय मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों और शैक्षणिक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित