मुंबई , जून 21 -- मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और आसपास के कई जिलों के लिए 24 जून तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है।
येलो अलर्ट के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा बारिश पूर्व मानसून या मानसून के शुरुआती चरण का हिस्सा है। जब वायुमंडलीय परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हो रही होती हैं, तब छिटपुट बारिश, गरज के साथ बौछारें और कुछ समय के लिए भारी बारिश होना आम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित