मोतिहारी , सितंबर 24 -- पूर्वी चंपारण में बीते दिन मौसम विभाग की चेतावनी निर्धारित अवधि समाप्त होने के 13 मिनट बाद मोबाइल उपभोक्ता तक पहुंची।

इससे मौसम विभाग की सक्षमता तथा आपदा चेतावनी तंत्र की समयबद्धता पर सवाल उठे हैं।

मोबाइल पर मिले संदेश में दोपहर 3:25 बजे से शाम 6:25 बजे तक मेघ गर्जन, वज्रपात, वर्षा और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी थी। हालांकि संबंधित उपभोक्ता को यह संदेश शाम 6:38 बजे प्राप्त हुआ।

सवाल है कि चेतावनी जारी करने में देरी हुई या दूरसंचार नेटवर्क के स्तर पर संदेश पहुंचने में विलंब हुआ। इसका पता मौसम विभाग के प्रसारण रिकॉर्ड और संबंधित दूरसंचार कंपनी के तकनीकी लॉग की जांच से ही चलेगा।

नेपाल में आपदा के बाद उसकी सीमा से लगे पूर्वी चंपारण में बाढ़, वज्रपात और तेज आंधी जैसी आपदाओं के मद्देनजर समय पर चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार चेतावनी तैयार होने, नेटवर्क को भेजे जाने और उपभोक्ता तक पहुंचने के समय का रिकॉर्ड रखने से देरी के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित