मोहाली , अप्रैल 22 -- पंजाब में मोहाली जिले में किसानों के लिए 30 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रशिक्षणशिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी सुखजिंदर सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी।
शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, ब्लॉक-सी, एयरपोर्ट चौक, मोहाली में सुबह नौ बजे से होगा। इसका उद्घाटन उपायुक्त, एसएएस नगर द्वारा किया जाएगा, जबकि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब के डायरेक्टर इसकी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह (मोहाली) और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबसी) विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शिविर के दौरान किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित नयी तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कृषि से जुड़ी अहम जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा।
प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नयी तकनीकों और योजनाओं का लाभ उठायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित