मोहाली , अक्टूबर 21 -- पंजाब के मोहाली में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

उपायुक्त कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह का नेतृत्व एसएसपी मोहाली वरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल, न्यायिक अधिकारी, जज, पुलिस अधीक्षक , डीएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों को सलामी दी गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों और शहीद परिवारों ने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस शहीदों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण हमेशा समाज को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित