मोहाली , फरवरी 28 -- पंजाब में मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), ने एक विदेशी आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पूरी तरह से असेंबल किया हुआ आरडीएक्स से भरा आईईडी (लगभग 2.5 किग्रा) बरामद किया गया, जिसमें डुअल डेटोनेशन मैकेनिज्म (रिमोट और टाइमर) लगा था। इसके साथ ही, एक ग्लॉक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की हैं।

श्री यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और टारगेट के बारे में आगे के निर्देशों के लिए कंसाइनमेंट लेने के बाद उन्होंने आईईडी को एसबीएस नगर बाईपास के पास छिपा दिया था। डिवाइस पूरी तरह से असेंबल किया हुआ था और इस्तेमाल के लिए तैयार था, जिससे पता चलता है कि जन सुरक्षा को खतरा है। एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट समेत कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, और पूरे नेटवर्क को खत्म करने और आपूर्ति श्रृंखला और धन उपलब्ध कराने के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित