मोहाली , जुलाई 15 -- पंजाब के मोहाली नगर निगम की हाउस बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सड़कों की मरम्मत कराने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई एजेंडों पर चर्चा की गई। अधिकांश प्रस्तावों पर सदन की सहमति बनी और उन्हें मंजूरी दे दी गई।
बैठक के बाद मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि हाउस की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और शहर के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पारित किए गए प्रस्तावों को जल्द अमल में लाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित