मोहाली , अगस्त 07 -- पंजाब के मोहाली के स्कूलों और चंडीगढ़ में चल रहे पंजाब विधानसभा सत्र को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह 10:55 बजे धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

पन्द्रह अगस्त को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। वहीं, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है।

स्कूली छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि लगातार इस तरह की धमकी भरी ई-मेल मिलने से चिंता बढ़ जाती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन आने के बाद अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबरा जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित