मोहाली , अक्टूबर 12 -- पंजाब के मोहाली स्थित पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक केंद्रीय एजेंसी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची और जांच शुरू की। टीम अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालयों में विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अस्पताल के वित्तीय लेन-देन, टैक्स भुगतान, सरकारी योजनाओं के तहत किए गए दावों, बैंक खातों और बिलिंग रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा, टीम कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल डेटा की भी जांच कर रही है।
फिलहाल संबंधित केंद्रीय एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। यह छापेमारी किस मामले या एफआईआर के तहत की जा रही है, इसकी भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित