मोहाली , जुलाई 28 -- पंजाब के मोहाली के गांव जुझार नगर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से आज 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। लगातार बारिश के कारण घर के पास बने एक गड्ढे में पानी भर गया था, जहां आसपास के बच्चे खेलते हुए नहा रहे थे।

इसी दौरान 6 वर्षीय विराट गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित