मीरपुर , मई 09 -- मोहम्मद अब्बास (पांच विकेट), शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को बंगलादेश को पहली पारी को 413 रन के स्कोर पर रोक दिया।
आज यहां बंगलादेश ने कल के चार विकेट पर 301 रन से आगे खेलना शुरु किया। बंगलादेश ने महज 112 रन जोड़कर आज अपने छह विकेट गंवा दिये। सुबह के सत्र में मोहम्मद अब्बास ने लिटन कुमार दास (33) रन को आउट कर पाकिस्तान को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद मेहदी हसन मिराज (10), तैजुल इस्लाम (17), इबादत हुसैन (शून्य) को भी अब्बास ने आउट किया। शाहीन शाह अफरीदी ने मुशफ़िक़ुर रहीम (71) और तस्कीन अहमद (28) को अपना शिकार बनाया। बंगलादेश ने 117.1 ओवर में 413 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित