उज्जैन , अगस्त 28 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

डॉ. यादव ने ढाबा रोड चौराहा से गोपाल मंदिर होते हुए छत्री चौक तक चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को मार्ग पर प्रगतिरत विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री के उज्जैन स्थित नीजि निवास पर कल रात रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. यादव ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उनके भाई नंदलाल यादव, नारायण यादव, बहनें श्रीमती शांति यादव और श्रीमती कलावती यादव, धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, सुपुत्र एवं सुपुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित