भोपाल , अक्टूबर 24 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा, दुर्गम परिस्थितियों में कर्तव्य पालन और राष्ट्र की सेवा के प्रति भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का साहस, समर्पण एवं अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में सक्रिय योगदान के लिए पूरे बल का अभिनंदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित