भोपाल , जुलाई 30 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को गुरुवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष पैरा 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित के स्वर्ण पदक तथा मोहम्मद बासिल के रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुरुष लॉन्ग जंप स्पर्धा में श्रीशंकर के रजत पदक जीतने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता ने करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का प्रेरक उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित