भभुआ , अक्टूबर 15 -- बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 202.83 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद भी बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर (भभुआ) से आजजारी सूचना के अनुसार, मोहनिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलामुद्दीन इदरीशी अपने साले अलाउद्दीन मियां के साथ छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-11, मोहनियां नगर पंचायत के निवासी बताये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित