ब्रिस्बेन , अक्टूबर 11 -- शोभना मोस्तारी (118) और निगार सुल्तान (नाबाद 74) रनों की पारी बदौलत बंगलादेश की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 220 रनों का स्कोर बनाया।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र आठ रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद मोस्तारी और निगार सुल्तान की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई। 48वें ओवर में मेगन शूट ने मोस्तारी को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। मोस्तारी ने 134 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 118 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ मोस्तारी वनडे में शतक लगाने वाली बंगलादेश की तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इसके साथ ही, उन्होंने वनडे में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया और फरगाना हक के 107 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 221 रन बनाने है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित