रायबरेली , अक्टूबर 29 -- गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप रायबरेली पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश पूर्वी लाइसेंस सेवा क्षेत्र ने इस उपलब्धि के लिए रायबरेली पुलिस को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।

पुलिस की ओर से गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें बरामद करने के प्रयास किए जाते हैं।

पुलिस सूत्रों से आज गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से आम लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।

दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश पूर्वी लाइसेंस सेवा क्षेत्र की ओर से रायबरेली पुलिस को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पुलिस ने आमजन की समस्याओं के समाधान और तकनीक आधारित पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित