उदयपुर , सितम्बर 12 -- राजस्थान में उदयपुर ज़िले के ओगणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोबाइल की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि ग्राम पडावली कला में स्थित एक मोबाइल की दुकान में गत चार सितम्बर की रात्रि को हुई चोरी के मामले में जांच के बाद मनसाराम उर्फ मनीष (23) और सुरेश (19) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चोर दीवार में सेंध लगाकर दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये नगद, करीब 22 कीपैड मोबाइल, मरम्मत के लिए आये 55 स्मार्टफोन, 50 चार्जर और 200 मोबाइल टफन ग्लास सहित अन्य सामान चोरी करके ले गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित