विशाखापत्तनम , जुलाई 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त को यहां के पास भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं।
सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह उद्घाटन भारत के सबसे महत्वपूर्ण विमानन अवसंरचना परियोजाओं में से एक के पूरा होने का प्रतीक है और उत्तरी तटीय आंध्र के लिए बेहतर सम्पर्क, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय विकास के एक नए युग की शुरुआत करता है।
जीएमआहर हवाई अड्डा लिमिटेड की सहायक एमजीआर विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (जीवीआईएएल) द्वारा विकसित इस हरित हवाई अड्डा को क्षेत्र की बढ़ती विमानन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी शुरुआती क्षमता प्रति वर्ष 60 लाख यात्री की है, जिसे चरणों में बढ़ाकर चार करोड़ यात्री प्रति वर्ष से ज़्यादा किया जा सकता है।
इस हवाई अड्डा में 3,800 मीटर लंबा 'कोड 4ई' रनवे, एक आधुनिक एकीकृत यात्री टर्मिनल, खास कार्गो सुविधाएं और उन्नत अवसंरचना है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के विमान के परिचालन को संभालने में सक्षम है।
उद्घाटन से पहले, केंद्र और राज्य सरकारों ने हवाई अड्डा को विशाखापत्तनम और आस-पास के जिलों से जोड़ने वाले सड़क सम्पर्क परियोजनाओं में तेज़ी लाई है। सात मुख्य अप्रोच रोड, बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा और बेहतर राजमार्ग सम्पर्क से हवाई अड्डा पर आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित