मोतिहारी , जून 13 -- सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के शासन ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है।

श्री सिंह ने आज मोतिहारी भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए ने कहा कि श्री मोदी के शासंन में देश की केवल तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर भी बदली है और इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास तथा सरकार का जनता के प्रति सेवा का भाव है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लगातार जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इसी जनविश्वास के कारण आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित