पटना , जून 21 -- िहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने रविवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के बारह वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की ओर इशारा करते हैं।

डॉ. कुमार ने आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" जनसंपर्क एवं संवाद अभियान के तहत गया नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित बैठकों में भाग लिया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर सरकार के कार्यों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित