बेंगलुरु , अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला तालुख में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी क्षेत्र का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मंगलवार को आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों के संबंध में पीठाधिपति निर्मलानंदनाथ स्वामीजी के साथ चर्चा की।
इस दौरान श्री मोदी गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन कर सकते हैं , जहां भैरवैक्य बालगंगाधरनाथ स्वामीजी की पवित्र समाधि है। स्वामीजी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान परंपराओं के अनुसार पूरे कर लिए गए हैं।
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए, कल सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे के बीच मंदिर परिसर में आम भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपना दर्शन पूरा कर लें और सुबह नौ बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित