‎पटना , अप्रैल 13 -- बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन के बाद कहा कि श्री मोदी ने इस संवाद के जरिए सरकार की नारी शक्ति को प्रतिनिधित्व देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

श्री सरावगी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर श्री मोदी को सुनने का बाद कहा कि नारी शक्ति केवल समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त प्रेरणा भी है। "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" इसी संकल्प का साकार रूप है, जो महिलाओं को समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

‎‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अधिक अवसर प्रदान करना, वास्तव में लोकतंत्र को और अधिक समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील बनाने का प्रयास है। यह पहल न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।

‎‎श्री सरावगी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया। कांग्रेस इसे 30 वर्षों तक पारित नहीं कर पाई। यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति है कि महिलाओं को भी कानून बनाने में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। इसलिए, 16 से 18 तारीख तक लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित