नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे कर लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2001 को श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2014 में प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व, जनसेवा तथा विकसित भारत के संकल्प की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित