नयी दिल्ली , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद लोगों का विशेष अभिनंदन किया।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि देवशिल्पी से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद लोगों को उनका विशेष अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि उनका कौशल एवं परिश्रम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित