नयी दिल्ली , मई 09 -- प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने महाराणा प्रताप को वीरता और शौर्य का अमर प्रतीक बताया है और कहा है कि इस महान योद्धा ने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
श्री मोदी ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उनके अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित