नयी दिल्ली , सितंबर 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी लगन से देश की सेवा की।"श्री मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया जो देश के सबसे प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और राजनीतिक नेताओं में से एक थे। डॉ. सिंह का 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया था।

एक जाने-माने अर्थशास्त्री के तौर पर डाॅ. सिंह ने भारत की आर्थिक स्थिति को बदलने में अहम भूमिका निभाई, खासकर तब जब वे प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे। उनके नेतृत्व में 1991 में शुरू किए गए बड़े आर्थिक सुधारों ने देश के आर्थिक इतिहास में एक अहम मोड़ ला दिया। इन सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के दरवाज़े खोले, कई तरह की विनियमित पाबंदियां हटाईं और वैश्विक बाजार के साथ इसके जुड़ाव को तेज़ किया।

उनके दस साल के कार्यकाल में कई अहम नीतिगत पहलें हुईं, जिनमें 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' और 'सूचना का अधिकार अधिनियम' शामिल हैं।

उनकी सरकार ने आर्थिक विकास को बनाए रखने, सामाजिक कल्याण का विस्तार करने और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बेहतर बनाने वाली नीतियां भी अपनाईं। इस दौरान भारत ने बड़े विकास और कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ अपने संबंध और गहरे किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित