नयी दिल्ली , मार्च 05 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में सार्वजनिक जीवन के प्रति श्री पटनायक की प्रतिबद्धता और ओडिशा की प्रगति के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने लिखा, "आज मैं श्री बीजू पटनायक की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने के प्रति उनके जुनून को याद करता हूं।"श्री पटनायक ओडिशा की राजनीति के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने दो बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें दूरदर्शी प्रशासनिक क्षमता और साहसी व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और विमानन क्षेत्र में उनके साहसिक पहलों के लिए भी उन्हें व्यापक सम्मान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित