नयी दिल्ली, जुलाई 04 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए शनिवार को सुश्री केइको फुजिमोरी को बधाई दी और इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ कई क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
चुनाव प्राधिकरण ने शुक्रवार को दूसरे दौर में उनके आधिकारिक तौर पर विजयी होने की पुष्टि की थी। वह इस माह के अंत में पदभार ग्रहण करेंगी। सुश्री केइको पूर्व राष्ट्रपति अलबर्टो फुजिमोरी की बेटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित